राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शराब के नशे में धुत हो बाजार पर हो-हल्ला मचाना और राहगीरों को परेशान करना युवक को महंगा पड़ गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने युवक को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया।मामला बनियापुर बाजार का है।एसआई विष्णुदेव तांती के बयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।जिसमें बताया गया है कि गस्ती के दौरान सूचना मिली कि बाजार में एक युवक नशे की हालत में हंगामा कर रहा है।जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुँचा तो मामला सत्य पाया गया।जिसके बाद युवक को पकड़कर मेडिकल जांच कराई गई।जिसमें शराब पीने की पुष्टि की गई।गिरफ्तार युवक बनियापुर निवासी 25 वर्षीय राहुल कुमार सिंह बताया जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग