प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के पीजी शिक्षक संघ के नवनियुक्त सचिव डॉक्टर महेंद्र सिंह ने जेपीयू के कुलसचिव को पत्र लिखकर मांग की है कि विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को वेतन भुगतान सितंबर एवं अक्टूबर 2021 का यथाशीघ्र कर दिया जाए। उन्होंने इस बात का हवाला दिया है कि दीपावली एवं छठ पूजा जैसा महान पर्व नजदीक आ गया है तथा कर्मचारियों के सितंबर एवं अक्टूबर महीने का वेतन भुगतान नहीं हो पाया है। उन्होंने कुलसचिव से आग्रह किया है कि कर्मचारियों का यथाशीघ्र वेतन भुगतान करा दिया जाए ताकि यह अपने त्यौहार को सही तरीके से मना सकें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग