संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बहन से मिलने उसके घर आये भाई की बाइक अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के नारायण टोला का है। मामले की प्राथमिकी थाना क्षेत्र के पिरौटा निवासी अब्दुल सकुर ने स्थानीय थाने में दर्ज कराई है। जिसमे बताया है कि मेरा लड़का आवश्यक कार्य से अपने बहन से मिलने उसके घर नारायण टोला गया था। जहाँ दरबाजे पर बाइक लगा अंदर चला गया। कुछ देर बाद बाहर आया तो बाइक खड़ी की गई जगह से गायब थी।काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक के संबंध में कोई जानकारी नही मिल सकी। हाल के दिनों में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर बाइक स्वामी काफी चिंतित दिख रहे है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग