पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक सिवान शीतलपुर एसएच-73 पर शुक्रवार को तरैया थाना क्षेत्र के गलीमापुर गांव के पास सामने से आ रही ट्रक को देख बाइक सवार के अनियंत्रित होने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें बाइक सवार तरैया थाना क्षेत्र के जयथर गांव निवासी मनु ओझा 25 वर्ष पिता परमात्मा ओझा घायल हो गए। वे अपने बहन के घर नारायणपुर से वापस जयथर अपने घरआ रहे थे।घायलावस्था इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराए गए। जहा ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ आदित्य रंजन ने प्राथमिक उपचार किया।वही घायल के सर और चेहरे पर लगें चोट की वजह से बेहतर इलाज के लिए प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग