अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। जलालपुर प्रखंड में 15 नवंबर को होने वाले पंचायत आम निर्वाचन में 30 सितंबर को नाम वापसी के बाद 139 मुखिया प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं बीडीसी के 140, वार्ड सदस्य के 959, सरपंच के 91 ,पंच के 365 प्रत्याशी चुनावी समर में है ,जबकि 2 वार्ड और दो पंच का नामांकन अभिलेखीय त्रुटि के कारण रद्द कर दिया गया। प्रखंड कार्यालय के सूत्रो के अनुसार सभी चुनाव मैदान मे डटे प्रत्याशियों को शनिवार को देर शायं तक चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जाऐगा। बताते चलें कि मुखिया के156, बीडीसी के 142, सरपंच 92, वार्ड 968, पंच के 368 प्रत्याशियों ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया था। नाम वापसी के अंतिम दिन 30 अक्टूबर को मुखिया के 17 प्रत्याशियो ने नाम वापस ले लिया|सबसे ज्यादा17 मुखिया प्रत्याशी अनवल पंचायत मे है|वहीं सबसे कम रेवाड़ी पंचायत में।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग