शंकर दयाल सिंह कॉलेज जलालपुर में चेक चोरी होने की शिकायत, गड़बड़ी की आशंका
संदेश कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण) । शंकर दयाल सिंह इंटर कॉलेज जलालपुर में शासी निकाय द्वारा नियुक्त प्राचार्य कमल किशोर सिंह के नाम से निर्गत चेक की चोरी लेखापाल एवं ट्रस्ट की प्रभारी प्राचार्य की मिलीभगत से कर ली गई है।इस बारे में प्राचार्य कमल किशोर सिंह ने वित्तीय अनियमितता की आशंका को लेकर जलालपुर थाने में आवेदन दिया है।आवेदन में उन्होंने कहा है कि पीएनबी का चेक जिसका नम्बर 409596 है।शेष बचा हुआ चेक लेखापाल एवं ट्रस्ट की प्राचार्य द्वारा गायब कर दिया गया है।आशंका जताई गई है कि भविष्य में इस चेक का दुरूपयोग किया जा सकता है।इस क्रम संख्या के बाद वाले चेक से वित्तीय लेन-देन पर रोक लगाने की मांग की गई है।फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग