राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। त्रिपुरा में विश्व हिंदू परिषद द्वारा लगभग दो सप्ताह से मुसलमानों के खिलाफ नफरत भरे हमले चल रहे हैं। जिसमें लगभग दो दर्जन मस्जिदों में तोड़फोड़ की गई। दर्जनों घरों और दुकानों में आग लगा दी गई और महिलाओं पर शारीरिक हमला किया गया। यह बयान पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के बिहार सारण जिला अध्यक्ष मोहम्मद परवेज़ आलम ने छपरा में फ्रंट की ओर से धरना में दिया। उन्होंने कहा कि मुस्लिम विरोधी लगातार और खुली रैलियों से संकेत मिलता है कि ये हमले सरकार के इशारे पर किए जा रहे हैं। सरकार जो संघ परिवार की नापाक योजना का हिस्सा है। उन्होंने प्रशासन से इन हमलों और रैलियों को तुरंत रोकने की मांग की है। इस मौके पर फ्रंट के लीडर मोहम्मद सुल्तान हुसैन, इद्रीसी साहब ने राष्ट्रीय संगठनों और विपक्षी दलों की चुप्पी पर दुख जताते हुए कहा कि वर्तमान सरकार की मंशा देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को पूरी तरह नष्ट करना है।
सुल्तान हुसैन ने कहा कि यह सभी लोकतांत्रिक राजनीतिक और सामाजिक संगठनों और लोगों पर निर्भर है कि वे सभी हितों से ऊपर उठकर एक मजबूत और निरंतर लड़ाई लड़ने के लिए मैदान में आएं। उन्होंने कहा कि हमारी तंजीम त्रिपुरा मुद्दे पर पहले दिन से ही प्रशासन, सरकार और राष्ट्रीय और राजनीतिक दलों को जगाने का प्रयास कर रही है और आज फ्रंट छपरा सहित बिहार के अधिकांश जिलों एवं देश के विभिन्न प्रांतों में सैकड़ों स्थानों पर विरोध रैलियों और धरने का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि पॉपुलर फ्रंट केवल आंदोलन तक ही सीमित नहीं है बल्कि हम इस देश के लोकतांत्रिक संविधान की रक्षा के लिए और देश में पूर्ण न्याय और सुरक्षा स्थापित करने के लिए लगातार पूरी ताकत से लड़ रहे हैं। जिसमें हम सभी लोकतांत्रिक दलों और व्यक्तियों को एक साथ आने के लिए आमंत्रित करते हैं। ताकि अशफाकउल्लाह खां और राम प्रसाद बिस्माल के इस खूबसूरत लॉन की रक्षा हो सके। धरने में एसडीपीआई पार्टी के जिला सचिव कामरान अंसारी साहिब व कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया के एक्टिविस्ट एजाज़ खान, सय्यद रेहान, इरफान खान कारी, आफताब शेख साहब, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष चन्दन चमार, छपरा हुसैनी मस्जिद हाफिज असरफ रजा छपरवी, सद्दाम इम्तियाज खालिक अंसारी, मजहर इमाम रियाजुद्दीन, मो आसिफ खान, फैजान अहमद, एडवोकेट यूनुस अहमद, मो राजा, तससुवर हुसैन, मो नोशेर समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग