राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। रविवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में कृषि विभाग की ओर से प्रखंड स्तरीय रबी महोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुई। जिसमें किसानों को उन्नत खेती की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ सत्येन्द्र पाराशर एवं आत्मा अध्यक्ष रत्नेश सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ डॉ सत्येन्द्र पाराशर ने कहा कि किसानों को गेंहू, सरसों, मटर, चना, मसूर के अलावा मशरुम आदि की खेती करने पर बल दिया। इसके लिए किसानों के बीच कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को जागरुकता पैदा करने की अपील की। वहीं दलहन व तेलहन फसलों की खेती पर जोर दिया गया। वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामाधार चौधरी ने किसानों को सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रखंड तकनीकी सहायक हरेंद्र मिश्रा, कृषि समन्वयक राजेश विकल , प्रशांत मिश्रा, महेश सिंह, कल्पनाथ राय, किसान सलाहकार अरुण कुमार सिंह, हरे राम पंडित, विकास सिंह, मनोरंजन सिंह, विजय सिंह, टुनटुन सिंह के अलावा प्रखंड के विभिन्न गांवों के किसान मौजूद थे।



More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा