संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के दहा नदी में मछली मारने के दौरान एक व्यक्ति की डूबकर मौत हो गई। मृतक मुबारकपूर गांव निवासी स्व भिखारी बिन का पुत्र मैनेजर बिन बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार की बताई जाती है, जब वह दहा नदी के रेवल पुल पर मछली मारने वाला जाल धूप से सूखने के लिए पसार रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शनिवार की देर शाम तक मृतक के शव की खोजबीन की। किंतु रात व अंधेरा होने के कारण शव नहीं मिल सका। अगले दिन पुनः स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि विजय यादव व ग्रामीणों द्वारा गोताखोरों की मदद से काफी खोजबीन करने के बाद शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मांझी थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। वहीं घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक को पांच पुत्र व एक पुत्री है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक मैनेजर की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। वह किसी तरह से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग