पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के डुमरसन बाजार पर फरदहिया जाने वाली सड़क पर बने दुकान पर एक दर्जन लोगों द्वारा कब्जा करने की नियत से तोड़ फोड़ कर उसमें रखा सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित ने थाना पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामलेे में विपिन तिवारी पिता स्व शिव शंकर तिवारी ने बताया कि उनकी डुमरसन बाजार पर फुटानी गंज जाने वाली सड़क पर दुकान हैं उसी दुकान पर कब्जा करने की नियत से एक दर्जन लोगों के द्वारा लाठी डंडे लैस होकर दुकान का शटर तोड़ दुकान में रखे गये सामान को लूट लिया। मामलेे में थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग