पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के यदु मोड़ पर रविवार की रात्रि में थाना पुलिस ने छापेमारी करतें हुए दो शख्स को शराब के नशें में गिरफ्तार कर लिया। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि यदु मोड़ पर कुछ लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे हैं मौके पर अपर थानाध्यक्ष वाल्मिकी प्रसाद यादव और दारोगा राजेश कुमार रंजन को पुलिस बल के साथ छापेमारी के लिए भेजा गया तो वहां से बहरौली गांव निवासी पप्पू कुमार साह पिता राज किशोर साह और यदु मोड़ निवासी अनिल सिंह पिता गोरख सिंह को शराब के नशें में पाया गया जिसे गिरफ्तार कर थाना लाकर दोनों का ब्रेन इथेलाइजर मशीन से जांच की गई तों दोनों शराब के नशें में पाएं गये। मौके पर दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग