राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर भेल्दी थाना क्षेत्र ख़रीदहा स्तिथ टोल प्लाजा के समीप दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में दोनों बाइक चालक की मौत हो गई।तथा घटना में दो युवक बुरी तरह घायल हो गया।मृतक में टोल प्लाजा के सुरवाईजर औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के संढैल निवासी राजेन्द्र प्रसाद सिंह का पुत्र सौरभ कुमार सिंह बताया जाता है।जबकि दूसरा मृतक भेल्दी थाना क्षेत्र के सोनहो बाजार निवासी राम चन्द्र साह का 21 बर्षीय पुत्र रोहित कुमार उर्फ गामा बताया जाता है।तथा घायलों में सोनहो निवासी विनय शंकर तिवारी का पुत्र विकास तिवारी,पिन्टू तिवारी का पुत्र सुधांशू कुमार बताया जाता है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की रात्रि 9 बजे के करीब रोहित कुमार बाइक से अपने दो दोस्तों के साथ भेल्दी के तरफ जा रहा था।उधर से टोल प्लाजा सुरवाईजर अपने बाइक से सोनहो बाजार से कर्मी को लाने जा रहा था।तभी टोल प्लाजा के समीप दोनों बाइक की टक्कर हो गई।।घटना की सूचना पर भेल्दी पुलिस करवाई में जुटी है।
मृतक रोहित इलेक्ट्रॉनिक दुकान चलाकर करता था परिवार का पालन पोषण
रोहित कुमार की मौत की खबर मिलते ही पिता राम चन्द्र साह, माता सरोज देवी भाई बबलू कुमार का रो रो कर बुरा हाल था।मृतक रोहित सोनहो बाजार पर इलेक्ट्रॉनिक दुकान चला कर माता पिता समेत परिजनों का पालन पोषण करता था।युवक की मौत पर चीख पुकार को सुन सांत्वना देने पहुँचे सभी लोगो की आँखे नम हो गई।घटना की सूचना पर गाँव तथा आस पास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
माता पिता का इकलौता पुत्र था टोल प्लाजा का सुपरवाइजर
टोल प्लाजा के सुपरवाइजर सौरभ कुमार सिंह माता पिता का इकलौता संतान था।गत कई माह से टोल प्लाजा पर सुरवाईजर पद पर कार्य करता था।सुरवाईजर कि सड़क दुर्घटना में मौत की खबर मिलते ही पिता राजेन्द्र सिंह,माता बिंदु देवी,पत्नी सबिता सिंह,पुत्र शौर्या कुमार पुत्री लाडो कुमारी का रो रो कर बुरा हाल था।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा