संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड के धनुपुर गांव निवासी राजीव कुमार के पुत्र पुष्कर आर्यन ने इंडियन रेलवे इंडस्ट्रीज ऑफ मैकेनिकल एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (आईआरआईएमईई) में सफलता प्राप्त कर अपने प्रखंड का मान बढ़ाया है। पुष्कर अब रेलवे ग्रुप ‘ए’ ऑफिसर बनकर अपनी सेवा देंगे। पुत्र की इस सफलत पर माता-पिता,दादा-दादी सहित परिवार के सभी सदस्यों एवं आस पड़ोस में हर्ष का माहौल कायम है। पुष्कर के पिता एक बिजनेस मैन है।जबकि माता पुष्पा कुमारी कुशल गृहणी है। सफलता से उत्साहित माता-पिता ने बताया कि उनके पुत्र की प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय स्तर पर पूरी हुई। जबकि आगे की शिक्षा छपरा में रहकर हुई। पुष्कर अपने सफलता का श्रेय अपने दादा अवकाशप्राप्त व्यख्याता प्रो.दामोदर तिवारी, दादी अवकाशप्राप्त शिक्षिका कुमुद तिवारी एवं चाचा मुन्ना तिवारी के कुशल मार्गदर्शन के साथ- साथ सच्ची लगन और कठिन परिश्रम को बताया है।साथ ही अपने मामा अशोक कुमार,बड़े भाई अमिए छोटे भाई आयुष, क्षितीज एवं अपने गुरुजनों के सहयोग के प्रति धन्यवाद दिया।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी