संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर प्रखंड के पंचमहला निवासी अभिनाश ओझा के पुत्र अनुराग ने नीट परीक्षा के ऑल इंडिया रैंकिंग में 347 वाँ रैंक प्राप्त कर प्रखंड और जिले का मान बढ़ाया है।अनुराग को कुल 720 अंकों की परीक्षा में 656 अंक प्राप्त हुए है। अनुराग की इस सफलता से परिवार सहित आसपास के लोगों में हर्ष का माहौल कायम है।अनुराग ने बताया कि उसकी दशवीं तक कि पढ़ाई प्रखंड के प्रतिष्ठित विद्यालय डीएवी पब्लिक स्कूल बनियापुर से पूरी हुई है।जहाँ शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन के बदौलत यह सफलता मिली है।अनुराग की सफलता पर डीएवी पब्लिक स्कूल में भी जश्न का माहौल कायम है।डीएवी के निदेशक धनंजय सिंह एवं सचिव प्रमोद सिंह ने बताया कि अनुराग शुरू से ही पढ़ने में मेधावी था।जिसके वजह से विद्यालय प्रबंधन का भी उसपर विशेष ध्यान रहता था।अनुराग ने अपने परिवार और समाज के साथ-साथ विद्यालय का भी मान बढ़ाया है।मालूम हो कि अपने परिश्रम और लग्न के साथ-साथ शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन से ग्रामीण इलाके में स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल बनियापुर और पुछरी ब्रांच के कई छात्र मेडिकल और इंजीनियरिंग में सफलता प्राप्त कर अपना भविष्य संवार रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग