पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के अरना पूरब टोला गांव में सोमवार को बिजली का करेंट लगने से एक गाय की मौत हो गई। गाय की मौत की खबर सुनकर पशुपालक और उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। पशुपालक अरना पूरब टोला गांव निवासी लालबहादुर सिंह पिता सिपाही सिंह हैं। मामले में गांव वालों ने बताया कि गाय चर रही थी बिजली के खंभे से करेट लग गई और उसकी मौत हो गई।वही बगल में ही बिजली का ट्रांसफार्मर हैं। घटना की सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई जिसके द्वारा मुवाअजा देने का भरोसा दिलाया गया। वही पशुपालक के द्वारा बाद में गढ़ा खोदकर दाह संस्कार कर दिया गया।गाय की कीमत लगभग पचास हजार के करीब बताई जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग