पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। पूर्वोत्तर रेलवे के थावे-छपरा रेलखंड पर मशरक जंक्शन के उतरी दिशा अवस्थित घोघाड़ी नदी पुल पर छपरा कचहरी गोमती एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेर शख्स की मौत हो गई। ग्रामीणों से इस हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने अधेर शख्स के शव को कब्जे में लेकर घर चलें गये। मृतक की शिनाख्त पानापुर थाना क्षेत्र के धनौती गांव निवासी झूलन राय उम्र 50 वर्ष पिता जमादार राय के रूप में हुई। वही घटना की जानकारी होते ही आरपीएफ मामले की जांच पड़ताल कर रही है।बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह धनौती गांव से साइकिल पर झोले में गैलनो में दूध रख झूलन राय चरिहारा गांव होकर रेल पुल पाकर मशरक बाजार में दूध बेचने जा रहा था कि पुल पार करने के दौरान बीच में ही छपरा कचहरी गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन पीछे से आ गयी और उसी की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।वही दूध लदा साइकिल पुल में फसा हुआ था। दुर्घटना होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग