राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला गांव में बुधवार को बाइक दुर्घटना में युवक को गंभीर रूप से घायलावस्था इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान मशरक दक्षिण टोला गांव निवासी टेंगारी रावत का 30 वर्षीय पुत्र कुमकुमर रावत के रूप में हुई। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि गांव में ही बाइक चलाना सीख रहा था कि अनियंत्रित होकर दिवाल से टक्कर हो गई जिसमें सर पर गंभीर चोट की वजह से इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सर पर लगें गहरे जख्म की वजह से बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग