पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के खैरनपुर गांव में पत्नी के द्वारा शराबी पति की हड़कतो और मारपीट से परेशान होकर थानाध्यक्ष राजेश को फोन पर सूचना दी मौके पर पहुंची थाना पुलिस गश्ती दल जमादार विपिन कुमार ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और पत्नी के द्वारा दिए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार पति को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया। मामला है कि खैरनपुर गांव निवासी लालाबाबू मिश्रा का पुत्र मंतोष कुमार बराबर शराब के नशें में पत्नी अनु देवी के साथ मारपीट और उसे रोकने पर पूरे परिवार के साथ गाली गलौज किया जाता है।जिससे परेशान पत्नी ने परेशान होकर थाना पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करा दिया। पत्नी ने दिए आवेदन बताया कि उसका पति बराबर शराब के लिए परेशान करते हैं वही उसके ससुर द्वारा दिए समानो को छीन बेचकर पी जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग