पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बड़वाघाट बाजार पर गुरूवार की रात बिजली का शार्ट सर्किट से तीन दुकानों में आग लग गई थी जिसमें तीनों दुकानें जलकर राख हो गई थी मौके पर घटना की सूचना मिलते ही शुक्रवार की शाम महाराजगंज भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने पहुच जायजा लिया। मौके पर बहरौली मुखिया अजीत सिंह,मशरक दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा,उतरी मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, किसान मोर्चा मंत्री रवि रंजन सिंह मंटू, दुर्गेश कुमार गुप्ता समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने सारण जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी और मढ़ौरा एसडीओ से बात कर अग्निकांड में पीड़ित को सरकारी मुवाअजा दिलवाने की मांग की। वही उन्होंने कहा कि आग ने तीनों परिवारों को संकट में ला दिया है हम सभी पीड़ित परिवार के साथ हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग