पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के बाजार क्षेत्र से लेकर गांव तक शनिवार गोवर्धन पूजा की धूम रही। मंदिरों में अन्नकूट व भंडारे का आयोजन हुआ, जबकि महिलाओं ने घर के आंगन, बरामदे अथवा छत पर गोबर से भगवान गोवर्धन की आकृति बनाकर उनकी पूजा अर्चना की व परिवार की खुशियों की कामना की। शनिवार को सुबह से ही त्योहार को लेकर युवतियों में काफी उत्साह रहा। गोबर को एकत्रित किया। फिर गोवर्धन भगवान की आकृति बनाई। इसके बाद स्नान ध्यान कर पूजा की तैयारी में जुट गई। गोधन कूटने के लिए आस-पास पड़ोस की महिलाएं एकत्रित हुईं। फिर पारंपरिक ढंग से गोधन कूट कर त्योहार को मनाया।गोधन कूटने के बाद बहनों ने भाइयों की कलाई पर धागा बांध चना के साथ मिठाई का प्रसाद खिलाया। बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की। गोधन को लेकर घरों में सुबह से ही उत्सव का माहौल रहा। महिलाएं पीठा, पुड़ी, एवं खीर बनाने में व्यस्त दिखीं


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग