पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की देर शाम छापेमारी कर 47 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार शराब धंधेबाज दुरगौली यादव टोला गाँव निवासी रामु राय पिता मदन राय है।मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दुरगौली यादव टोला में अवैध देशी शराब की बिक्री हो रही है तो दरोगा राजेश कुमार रंजन, जमादार अजय कुमार सिंह की अगुआई में छापेमारी की गई तो शराब धंधेबाज रामु राय के घर के आँगन में बालू में छिपा कर रखे हरे रंग के गैलन में 40 लीटर और बिक्री के लिए छोटे हरे रंग के गैलन में 7 लीटर शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार शराब धंधेबाज को मण्डल कारा छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग