पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक के महावीर चौक पर शनिवार को पटना से सिवान के मैरवा जाने के दौरान जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा का जदयू कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। स्वागत करने में जदयू जिलाध्यक्ष विशाल सिंह राठौर, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाधार सिंह, जदयू नेता शौकत अली, महासचिव गौतम सिंह,दिलीप कुशवाहा , डॉ बलिराम सिंह समेत दर्जनों जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे। जदयू कार्यकर्ताओं बैंड बाजा बजाकर फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। मौके पर सारण जिलाध्यक्ष विशाल सिंह राठौर ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि बिहार में पूर्ण शराब बंदी हैं शराब बंदी बिहार के विकास पुरुष नीतीश कुमार का बेहतरीन विकास हैं शराब बंदी से गांवों के हालात सुधरे हैं कुछ लोग कानून का उल्लघंन कर शराब बेच या पी रहे हैं उन पर पुलिस लगातार कारवाई कर रही है।वही भ्रष्टाचार के ज़बाब पर उन्होंने कहा कि पार्टी का एक मात्र से हैं जनता का विकास जिसमें यदि कोई कर्मचारी या अधिकारी भ्रष्टाचार करते हैं और उनकी शिकायत मिलती है तो उन पर लगातार कारवाई की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग