राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। पानापुर थाना क्षेत्र के मुरलीमठ गांव निवासी 50 वर्षीय भरत गिरी में शनिवार की सुबह एक सनकी बंदर के हमले में बुरी तरह घायल हो गये .बताया जाता है कि शनिवार की सुबह करीब दस बजे सनकी बंदर ने उनपर हमला कर दिया एवं उनके पैरों पर दांत से काटकर घायल कर दिया .घटना के बाद आसपास के ग्रामीण लाठी डंडा लेकर दौड़े तब जाकर उनकी जान बची .घायल भरत गिरी का इलाज निजी चिकित्सक के पास चल रहा है .ग्रामीणों ने बताया कि विक्षिप्त बंदर के आतंक से गांव में भय का माहौल है . ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर विक्षिप्त बंदर को नही पकड़ा जाता है तो गांव के कई लोग इसके शिकार हो सकते है .


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग