नवंबर तक 80 करोड़ लोगों को केन्द्र सरकार द्वारा मुफ्त राशन देना ऐतिहासिक कार्य :जनार्दन सिंह सिग्रीवाल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक/जलालपुर (सारण)। त्योहारों के मौसम नवम्बर तक 80 करोड़ जनता के बीच मुफ्त राशन केंद्र सरकार देगी।इससे कोरोना काल मे लोगों को बहुत राहत मिलेगी, यह ऐतिहासिक कदम है ,उक्त बातें महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहीं। वे क्षेत्र भ्रमण के दौरान मशरख प्रखंड के बहरौली पंचायत में मुखिया अजीत सिंह के आवासीय परिसर मे प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन को दूरदर्शन पर देख रहे थे ।उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वन नेशन वन राशन कार्ड की योजना बतायी है ।इससे करोड़ों लोगों को राहत मिलेगी।वैसे मजदूर जो दूसरे राज्यों में काम करने के लिए जाते हैं वहां उन्हें भोजन की समस्या सताने लगती है। वन नेशन वन राशन कार्ड से उन्हें इसमें सहायता मिलेगी ।उन्होंने प्रधानमंत्री के अन्य बातों जिसमें अनलॉक टू की बातें कही गई है को भी सराहा। उन्होंने बताया कि सभी लोगों को वैश्विक महामारी कोरोना को रोकने के लिए चेहरा ढकने के साधनो मास्क ,गमछा तथा 2 गज दूरी का बनाए रखने के नियम का पालन करना जरूरी है।इसमे लापरवाही से कोरोना के फैलाव में तेजी आई है।इसमें सावधानी बरतकर अपने को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है।मौके पर जदयू के वरीय नेता कामेश्वर सिंह, पूर्व अध्यक्ष रविरंजन सिंह, मुखिया अजित सिंह, बीरबल प्रसाद भी उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग