जागरूकता अभियान के तहत फेसशील्ड मास्क बांटा- सिग्रीवाल
संदेश कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। कोरोना से बचाव एवं जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को महाराजगंज के बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने अपने आवास पर पत्रकारों एवं वरीय बीजेपी नेताओं को फेसशील्ड मास्क पहनाया।सांसद श्री सिग्रीवाल ने कहा कि समाज के बीच में रहने वाले लोगों को इससे सावधान रहना चाहिए।समाज में पत्रकारों पर भी बड़ा दायित्व है।उन्होंने कहा कि आज कोरोना से बचाव ही सबसे जरूरी है।सभी जगहों पर सोशल डिस्टेंशिंग जरूरी है।हालांकि सरकार हर स्तर पर सजग है।जिसके कारण रिकवरी रेट में भी तेजी से वृद्धि हुई हैं।इससे पूर्व सांसद ने पत्रकार तीर्थराज शर्मा के साथ-साथ बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष ब्रजमोहन सिंह,मिथिलेश सिंह सहित अन्य पांच लोगों को फेसशील्ड मास्क पहनाया।मौके पर मांझी विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता प्रमोद सिग्रीवाल, विपिन भारती,पंकज कुमार सिंह, नीलेश कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग