राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। गुरुवार को उदीयमान भगवान भाष्कर को अर्घ्य के साथ ही चार दिवसीय छठव्रत शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। इससे पहले बुधवार की शाम गंडक नदी के किनारे स्थित मथुराधाम घाट, सारंगपुर डाकबंगला घाट, रामपुररुद्र, बसहिया, सोनवर्षा, सलेमपुर आदि घाटो पर छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भाष्कर को अर्घ्य दिया। इस दौरान बीडीओ राकेश रौशन, सीओ रणधीर प्रसाद एवं थानाध्यक्ष महम्मद जकारिया के नेतृत्व में स्थानीय थाने की पुलिस विभिन्न घाटो का निरीक्षण करती रही। वही एसडीआरएफ की टीम कोंध मथुराधाम घाट से लेकर बसहिया घाट तक गंडक नदी की सतत निगरानी करती दिखी।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग