देश में तेजी से बढते कोरोना वायरस को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने जागरूकता अभियान चलाया
पंकज कुमार मिश्रा। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
अमनौर (सारण)। मंगलवार को अमनौर चौक पर अमनौर बीडीओ विभू विवेक व थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों द्वारा उक्त सड़क से गुजर रहे राहगीरों को मास्क लगाकर चलने पर जोर दिया गया। वहीं बीना हेलमेट व कागज नहीं दिखाने वाले दर्जनों दो पहिये वाहन को पकड़ उनका चालान काटा गया. बीडीओ विभू विवेक ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार कोरोना के बढते रफ्तार को लेकर सभी लोगों को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने व अपने आप को सुरक्षित रहने पर बल दिया गया। मास्क नहीं पहने वालो को हिदायत दी गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग