अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। प्रखंड में सोमवार को संध्या 5 बजे पंचायत आम निर्वाचन शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। जिसमे 62.60 % मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रखंड के 14 पंचायतों में 210 मतदान केंद्रों पर सुबह 7:00 बजे से ही मतदाताओं की काफी भीड़ देखी गई। कुल 128430 मतदाताओं मे लगभग 63%ने अपना वोट दिया। जिसमे महिलाओ की संख्या अधिक रही। एस डी ओ अरूण कुमार व वरीय पुलिस पदाधिकारियों डी एस पी एम पी सिंह, प्रशिक्षु डी एस पी ज्योति ने कई मतदान केंद्रों पर पहुंच कर मतदान का जायजा लिया। वहीं प्रशासन की चाक चौबन्द व्यवस्था से मतदाता निर्भीक होकर मतदान के लिए अपने घरों से निकले। सुबह से ही सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओ की लम्बी कतारे लग गई थी। मतदान केन्द्रो पर बायोमेट्रिक सिस्टम के द्वारा वोटरो की जांच की जा रही थी। इस चुनाव को ले लोगो मे काफी उत्साह देखा गया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी कुमारी अंजू ने बताया कि चुनाव शांति पूर्वक सम्पन्न हो गया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग