राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के बंगरा बिंटोलिया गांव में रविवार देर भीषण आगलगी में दो कच्चा व फुसनुमा घर जलकर राख हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना उस वक्त की बतायी जाती हैं जब घरों में महिला परिजन बिजली की रौशनी में खाना पका रही थी। तभी अचानक घर के वायरिंग से शॉट सर्किट होकर चिंगारी उड़ी और ऊपर फुस के पलानी में देखते ही देखते आग फैल गयी। जिसे देख घर की महिलाएं सभी बच्चों को समेत भाग निकली। आग की तेज लपटे देख मुहल्ले में होहल्ला किया लोग जुटे और विभिन्न जलपात्र के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान आग की तेज लपटे बगल के दूसरे घर को अपने चपेट में ले लिया। जिसमे दोनों घरों के कपड़े ,बक्सा, अनाज, खाट विछावन, कागजात समेत नगद पांच हजार रुपये व कई कीमती सामानजलकर खाक हो गया। इस घटना की सूचना परिजनों ने दाउदपुर थाना व संबंधित अधिकारी को दिया। परिजनों का कहना हैं कि आग से नष्ट सामानों की आंकलन तो दूर कोई खोज खबर लेने तक नही पहुचा। आगलगी के शिकार परिजनों में संतोष बिन एवं संजय बिन पिता परमेश्वर बिन है। आशियाना समेत घर में रखे निवाले भी जलकर जल गया है। परिवार के पुरुष सदस्य खेतो में धान के बोझा बांधने गए थे। गांव में हल्ला सुन दौड़े तबतक घर में आग ने पूरी तरह तांडव से नष्ट कर चुका था। जैसे तैसे लोग आग पर काबू पाए जिससे अन्य घरों को आग से बचाया गया। पीड़ित संतोष बिन ने बताया कि घटना में करीब 50 हजार रुपये से अधिक की क्षति हुई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग