राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

खलिहान में लगी आग से एक बीघा धान के बोझे जलकर राख

राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के बगोईया गांव के खलिहान में  अचानक लगी आग से धान के सैकड़ो बोझा जलकर राख हो गए। इस संबंध में पीड़ित किसान महंत महतो का कहना है कि इस घटना में करीब 20 हजार रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। जिसमे कुल एक बीघा की धान के करीब सौ बोझा जल कर नष्ट हो गए है। घटना रविवार शाम कि बताई जाती है जब खलिहान में धान के बोझे से अचानक आग की तेज लपटे व धुंआ निकलते देख लोगो ने शोर मचाया। तभी परिजन समेत ग्रामीण दौड़कर खलिहान पहुँच आग बुझाने का प्रयास किए लेकिन आग की लपट इतनी तेज थी कि उसमें धान के सभी बोझे जलकर खाक हो गए। इस संबंध में पीड़ित किसान महंत का कहना है कि आग कैसे लगी कुछ कहा नही जा सकता है। खलिहान से धुआं निकलते देख परिजन समेत ग्रामीणों ने भरसक बचाने का प्रयास किए किंतु आग की विभीषका में सब कुछ जलकर नष्ट हो गया। आज कल में ही धान की पिटनी होने वाली थी। महीनों की कड़ी मेहनत की बदौलत इस बार फसल अच्छी होने की उम्मीद थी पर होनी को कुछ और ही मंजूर था। आँख के सामने तैयार फसल जलकर खाक हो गया। अब तो घर परिवार के सदस्यों के अन्न के निवाला के साथ पशुओ के चारे पर आफत बन आई है। वही ग्रामीणों का कहना है कि महंत का जीविकापार्जन का साधन खेती ही था। अब तो महंत के सामने परिजनों की भरण पोषण करने मे भी काफी परेशानी उठानी पड़ेगी।