राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमाा (सारण)। त्रि-स्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव को भयमुक्त वातावरण में स्वच्छ व निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सारण पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशानुसार एकमा पुलिस ने शराब मामले के फरार कारोबारी परसागढ़ बाजार गांव निवासी मुन्ना प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बताया जाता है कि आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण न्यायालय में मामला लंबित चल रहा था। चुनाव को लेकर पुलिस फरार वारंटियों व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। बावजूद एकमा थाना क्षेत्र में शराब की बिक्री, निर्माण व तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग