राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। जानकी एजुकेशनल एंड सोशल ट्रस्ट हंसराजपुर के तत्वावधान में एकमा नगर पंचायत के दुर्गा स्थान के समीप न्यू लाइफ क्लिनिक के सभागार में बाल दिवस के अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों को शिक्षण सामग्री एवं चॉकलेट-टॉफी का वितरण समाजसेवी डॉ सत्यदेव प्रसाद यादव के द्वारा किया गया। इस अवसर पर चाचा नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। वहीं प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग