- विश्व मधुमेह दिवस पर संगोष्ठी हुई आयोजित
राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर नगर पंचायत स्थित न्यू लाइफ क्लिनिक के सभागार में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान लगभग 200 मरीजों का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गई। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जानकी एजुकेशनल एंड सोशल ट्रस्ट हंसराजपुर के अध्यक्ष डॉ सत्यदेव प्रसाद यादव ने कहा कि आज हमारे समाज में एक बीमारी बहुत तेजी से फैल रही है, जिसका नाम मधुमेह (सुगर) या डाइबिटीज है। इसकी मुख्य वजह हमारी फास्ट और अस्त-व्यस्त जिन्दगी है। हमारे पास चांद पर पहुंचने की जल्दी है। हवाई यात्रा की भागम-भाग है। न खाने का समय है न सोने का। हम बहुत तेजी में रहते हैं। फास्ट फूड, रोड साइड पर बिकने वाले भेल पुरी, छोले-भटुरे, छोले-समोसे आदि आदि हमारे भोजन बन गये हैं। हमारी यही जीवन शैली हमें सुगर, बल्ड प्रेशर, गैस्ट्रिक एवं अनेक प्रकार के रोगों का उपहार दे रही है। उन्होंने कहा कि हमारे पास सब काम के लिए समय है, लेकिन अपने शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए एक घंटा मार्निंग वाक का समय नहीं है। हमारे बुजुर्गों ने भी कहा है कि “सादा भोजन उच्च विचार।” हमें स्वास्थ्य को ध्यान में रख कर भोजन करना है। केवल स्वाद के लिए नहीं। इस अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के संचालन में डॉ सत्यदेव प्रसाद यादव, रंजीत कुमार सिंह, ईश्वर दयाल सिंह, विकास भारती, शुभम हलदार, वीरेंद्र कुमार यादव, प्रो अजीत कुमार सिंह, शिक्षक कमल कुमार सिंह, डॉ पी. कुमार, डॉ आर. कुमार, डॉ केडी यादव, डॉ आरके यादव, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. शैलेश कुमार, डॉ. अमित महतो, डॉ. संतोष कुमार, धनंजय कुमार, प्रमोद कुमार मिश्रा, कुमार ऋषिकेश आदि का सहयोग सराहनीय रहा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग