राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। समाहरणालय कार्यालय कक्ष में आयोजित खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के अवसर पर धान अधिप्राप्ति से संबंधित टाक्स फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी सारण राजेश मीणा के द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण निदेश दिये गये। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि सारण जिला में 10 नवम्बर से 15 फरवरी 2022 के बीच धान अधिप्राप्ति किया जाना है। जिला कृषि विभाग के ऑकड़े के अनुसार इस वर्ष धान का उत्पादन 265540.5 मेट्रिक टन हुआ है। धान अधिप्राप्ति के लिए 90,000 मेट्रिक टन का लक्ष्य रखा गया है। सारण जिला में कुल चयनित पैक्सों की संख्या-254, चयनित व्यापार मंडलों की संख्या-12 है। अबतक 32 किसानों से 244.5 मेट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति की गयी है जो कुल लक्ष्य का 0.27 प्रतिषत है। अबतक 18 किसानों के बीच 24,58,215 रुपये की राशि का भुगतान कर दिया गया है। शेष किसानों को भुगतान भी भुगतान की कार्रवाई की जा रही है।
जिलाधिकारी के द्वारा समीक्षा के क्रम में धान अधिप्राप्ति में शिथिलता पर असंतोष व्यक्त करते हुए जिला सहकारिता पदाधिकारी, सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, पैक्स एवं ब्यापार मंडल के अध्यक्ष को धान अधिप्राप्ति में तेजी लाने का निर्देश दिया। प्रत्येक पैक्स एवं व्यापार मंडल को क्रियाशील करने का निर्देश दिया गया। एसएफसी के पोर्टल पर अरवा चावल मिल के निबंधन करवाने के लिए आवश्यक जानकारी मिलरों को देने का निर्देश दिया गया ताकि इस पोर्टल पर अधिक से अधिक निबंधन हो सके। एसएफसी के सीएमआर को क्रियाशील करने का भी निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया। बैठक में जिलाधिकारी के साथ अपर समाहत्र्ता डॉ गगन, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, शाखा प्रबंधक बिहार राज्य सहकारी बैक, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग