- नवादा पंचायत से प्रदेश मुखिया संघ के अध्यक्ष को हरा विष्णु राय बने मुखिया
अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के पंचायत आम निर्वाचन में 17 नवम्बर को जेपी इंजीनयरिंग कालेज मे चल रहे काउंटिग से प्राप्त सूचना के अनुसार प्रखंड के कई पंचायतों में नए चेहर जीतकर सामने आए हैं। देवरिया पंचायत में एक रिक्शा चालक का पुत्र राजू साह विजयी हुआ हैं। उसने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी अलाउद्दीन अंसारी को 726 मतों से पराजित कर दिया। बताते चले कि राजू के पिता गांधी साह छपरा मे रिक्शा चला परिवार चला राजू को पाले हैं। बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले राजू के पास रहने लायक घर भी नहीं है। छात्र जीवन से ही वह छात्र संगठन एस एफ आई का सक्रिय सदस्य रहा है। वह जेपी विश्वविद्यालय का छात्र नेता भी रहा हैं। प्रखंड के चयनित मुखिया प्रतिनिधियों में राजू सबसे युवा महज 26 वर्ष का है। वहीं कई पंचायतों में नए चेहरें विजयी होकर आए है| जिसमें कुमना पंचायत से धर्मेन्द्र सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह, भटकेशरी से पुष्पा देवी, नवादा पंचायत से विष्णु राय जिन्होंने प्रदेश मुखिया संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह को हराया, संवरी से मनोरमा देवी, अनवल से शालिनी देवी सम्होता से सीमा देवी, रेवाड़ी से सुनील राजभर, अशोकनगर से अमित कुमार सिंह विशुनपुरा से अनिता देवी किशुनपुर से रामवती देवी, माधोपुर से धर्मेन्द्र कुमार यादव रामपुर नूरनगर से नागेन्द्र मांझी तथा शंकरडीह से मंजू देवी शामिल हैं। वहीं बीडी सी में विशुनपुरा से राजन तिवारी नवादा से शोभा सिंह सम्हौता से संजय यादव तथा पूर्व प्रमुख अखिलेश्वर पासवान विजयी हुए हैं। जबकि वार्ड सदस्य के विजयी चर्चित चेहरों मे देवरिया से वार्ड न 14 तथा 15 से प्रदीप सिंह तथा अमर प्रसाद शामिल हैं।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा