संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड संसाधन केंद्र बनियापुर में मद्य निषेध कार्यक्रम को लेकर बुधवार को प्रखंड स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अलग-अलग विद्यालयों के दर्जनों छात्र/ छात्राओं ने भाग लिया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इन्द्रकांत सिंह के निदेश के आलोक में प्रतियोगिता का संचालन बीआरपी सतेंद्र कुमार मिश्र एवं आस मोहम्मद के देखरेख में संपन्न किया गया। प्रतियोगिता में शामिल बच्चों के निबंध का अवलोकन चयन कमिटी के सदस्यों द्वारा किया गया। मालूम हो कि आगामी 26 नवम्बर को नशा मुक्ति दिवस है। जिसके आलोग में लोगों को जागरूक करने के लिये प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक मद्य निषेध से संबंधित निबंध लेखन एवं वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रखंड स्तर पर चयनित छात्र जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। मौके पर शशिभूषण सिंह, बबन कुमार साह, अनिल कुमार मिश्रा, मधुकर सिंह, शैलेन्द्र कुमार तिवारी, अरबिंद कुमार सिंह आदि शिक्षक मौजूद थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग