संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के सतुआ टोले इमामगंज का है।पीड़िता शिवकली देवी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें चार लोगों को नामजद किया गया है।दर्ज प्राथमिकी में बृद्ध महिला ने बताया कि बगल के ही कमली देवी, संजीत प्रसाद,कुंदन कुमार तथा सोलन प्रसाद मेरे खेत मे लगे पेड काट रहे थे।जब मैंने पेड़ काटने से मना किया तो सभी नामजद गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे और गले से सोने का चेन नोंच लिया है।हल्ला-गुल्ला की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे।जिसके बाद नामजद फरार हो गए।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग