राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी बीआरसी परिसर में बुधवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग के निर्देश पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में वर्ग 6 से लेकर वर्ग 8 तक की छात्र-छात्राएं शामिल हुई। यह निबंध प्रतियोगिता पहले स्कूल स्तर पर किया गया उसमें चयनित प्रतिभागियों को प्रखंड स्तर पर फाइनल प्रतियोगिता में शामिल किया गया। अगले चरण में प्रखंड स्तर पर चयनित प्रतिभागी को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। प्रखंड स्तरीय इस प्रतियोगिता में आदर्श मध्य विद्यालय मांझी के कुणाल कुमार एवं मध्य विद्यालय दुमदुमा की रिमझिम कुमारी को चयनित किया गया। दोनों चयनित विजेताओं को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। मौके पर बीईओ दिवाकर सिंह, सकलदीप सिंह शिक्षक, ओमप्रकाश पाण्डेय, सुरेंद्र प्रसाद तथा दिलीप कुमार आदि शिक्षक गण मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग