वज्रपात से रामगढ़ा में एक झुलसा व एक की मौत, परिजनोंं में मचा कोहराम
गड़खा(सारण)। प्रखंड के अवतार नगर थाना क्षेत्र के रामगढ़ा में मंगलवार की दोपहर में तेज बारिश के दौरान वज्रपात यानी आकाशिय बिजली गिरने से खेत मे कार्य कर रहे दो लोग झुलस गये। इसमें एक की मौत हो गई, वहीं दूसरे को थोड़ी तकलिफ है। जानकारी के अनुसार खेत में काम करने के दौरान अचानक तेज बारिश एवं बादल गरजने लगा। इसी बीच अचानक व्रजपात हुआ। जिसमें रामरस साह का 50 वर्षीय पुत्र रामायण साह की मौत माैके पर ही हो गई। वहीं वज्रपात के झटके से जगरनाथ राय का पुत्र 40 वर्षीय कामेश्वरी राय घायल हो गये। जिनका स्थानीय स्तर पर इलाज किया गया। व्रजपात से रामायण साह के मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनाें में कोहराम मच गया। पत्नी, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक रामायण साह पिछले 25 तारीख को अपने बेटे की शादी किया था। इसके बाद से पुरे परिवार में खुशहाली का माहौल था। अचानक वज्रपात से मौत के बाद परिजनों में विपती का पहाड़ टूट पड़ा है। सभी परिजन सदमेें में है। घटना की जानकारी मिलने के बाद अवतार नगर पुलिस ने गड़खा अंचल कि ओर से हर संभव सरकारी सहायता मूुहैया कराने का आश्वासन दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग