पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड के यदु मोड़ अवस्थित गुरूकुल विद्यालय परिसर में शुक्रवार को सारण चाइल्ड लाइन की तरफ से दोस्ती सप्ताह के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर प्राचार्य रितेश कुमार सिंह, चाइल्ड लाइन से अखिलेंद्र कुमार, विकास कुमार ने भाग लिया।वही विधालय के शुभांशी, स्नेहा, खुशी, सुमित, प्रियांशु, सुलेखा समेत दो दर्जन छात्रों ने हिस्सा लिया। चित्रकला प्रतियोगिता का विषय बाल अधिकार,बाल विवाह,शराब बंदी, जहरीली शराब पर आधारित था। इस प्रतियोगिता में सफल छात्रों को चाइल्ड लाइन की तरफ से पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में नौवी व दसवी कक्षा के विद्यार्थी शामिल थे। मौके पर प्राचार्य रितेश कुमार सिंह ने बताया कि चाइल्ड लाइन की तरफ से बच्चों के अधिकारों को जागरूक और चाइल्ड लाइन के हेल्प लाइन नंबर 1098 के बारे में जागरूक किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग