पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड कांग्रेस कार्यालय परिसर में पूर्व महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व इंदिरा गांधी की जयंती पर प्रखंण्ड कांग्रेस अध्यक्ष रविंदर सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमें प्रदेश प्रतिनिधि केदारनाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रमोद ठाकुर,विक्रमा सिंह सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम में स्वर्गीय गांधी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। वही उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने कहा की इंदिरा गांधी के कुशल नेतृत्व के बदौलत ही पाकिस्तान जैसे देश का इतिहास ही नही भूगोल भी बदल गया और जिनको पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने दुर्गा की उपाधि देकर सम्बोधित किया था साथ ही साथ आज देर से ही सही तीनो काले कृषि कानूनों को प्रधानमंत्री के द्वारा वापस लेने की घोषणा का स्वागत किया गया और किसानों सहित इस आंदोलन को समर्थन कर रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित उन सभी लोगो को बधाई दिया गया जो लोग इस किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे थे और एक दूसरे को मिठाई खिला के खुशी का इजहार किया गया। प्रखण्ड अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने देश के प्रति किए गए कार्यो एवम बलिदान की चर्चा करते हुए एक बहुत ही सशक्त महिला प्रधानमंत्री के रूप अपने को स्थापित किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग