पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के रामघाट गांव में शुक्रवार को चैनपुर में अवस्थित भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को कुते ने बुरी तरह से काट कर घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी उनकी पहचान चैनपुर गांव निवासी अमरेंद्र सिंह पिता पासपत सिंह के रूप में हुई। घायल चैनपुर स्टेट बैंक के आगे ग्राहक सेवा केंद्र चलातें हैं। पीड़ित ने बताया कि दोपहर में ग्राहक सेवा केंद्र से खाना खाने जाने के दौरान मोटरसाइकिल पर ही हमला कर आवारा कुत्ते ने पैर में काट लिया।जिससे में गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग