पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड के बंगरा पंचायत के चरिहारा गांव अवस्थित रामजानकी मन्दिर परिसर में कार्तिक पूर्णिमा और देव दिवाली के अवसर पर शुक्रवार की शाम मंदिर परिसर को कच्चे फूलों एवम दीपो से सजाया गया तथा शाम में भगवान सत्यनारायण की कथा आयोजित कर ब्राह्मणों को भोजन कराया गया। इस अवसर पर पवित्र भूमि अयोध्या से पधारे आधा दर्जन साधु संतों को अंग वस्त्र एवम माला पहना कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पंडित नीरज तिवारी के द्वारा सुंदर कांड पाठ के आयोजन से माहौल भक्तिमय हो गया। मौके पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से चिमनी व्यवसायी युगल किशोर सिंह, दिनेश सिंह, रितेश तिवारी झगरू साह, सहदेव सिंह ,कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, दिब्यानसु कुमार ,बबन तिवारी, ब्रज किशोर सिंह,प्रभु साहनी शामिल रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग