राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। अमनौर प्रखंड के सिरसा बल्ली गांव में 24 घंटे के अखंड अष्टयाम को लेकर भव्य कलश यात्रा हाथी घोड़े गाजे बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाएं लाल और पीले परिधानों में सुशोभित होकर जय श्री राम हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए विभिन्न ने गांव के परिक्रमा करते हुए। गंडकी नदी तट पर पहुंचे जहां ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में गंगाजल भरवाया। पुनः कलश यात्रा विभिन्न गांव होते हुए मंडप स्थल पहुंची। जहां 24 घंटे का अखंड अष्टयाम प्रारंभ हुई। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे महामंत्र के जाप से आसपास गांव के माहौल भक्तिमय बन गई। सुरेश कुमार सिंह रविंदर सिंह अनुराग कुमार अंशु कुमार योगेंद्र प्रसाद यादव दिलीप सिंह रंजन कुमार धीरेंद्र सिंह उदय राज विजय कुमार सुरेश कुमार सिंह, रविंदर सिंह, अनुराग कुमार, अंशु कुमार, योगेंद्र प्रसाद यादव, दिलीप सिंह, रंजन कुमार, धीरेंद्र सिंह, उदय राज, विजय कुमार समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग