राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा नदी में स्नान करने गए एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। इस संबंध में पीड़ित गड़खा थाना क्षेत्र के हकमा निवासी सुरेश सिंह ने डोरीगंज थाने में लिखित आवेदन दिया। जिसमें कहा कि शुक्रवार को सुबह चिरांद में देवकी साह के घर के पास सुबह 7:00 बजे बाइक लगाकर गंगा में स्नान करने बंगाली घाट चला गया। 2 घंटे बाद जब स्नान कर लौटा तो बाइक गायब था। काफी खोजबीन करने पर पता नहीं चली। आवेदन मिलने के पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग