राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस प्रशासन त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव को भयमुक्त वातावरण में स्वच्छ व निष्पक्ष ढ़ंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रयासरत है। वहीं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशानुसार एकमा थाने की पुलिस ने थानाध्यक्ष देवकुमार तिवारी के नेतृत्व में छपरा- सिवान नेशनल हाइवे 531 पर थाने के सामने वाहन जांच अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान यातायात नियमों की अनदेखी कर वाहनों का परिचालन करने वाले 18 वाहन चालकों से आठ हजार 500 रुपये की जूर्माना राशि वसूला। इस दौरान पुलिस के द्वारा यातायात नियमों की जानकारी वाहन चालकों को दी गई। पुलिस द्वारा अभियान चलाकर कर आम जनता को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग