पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र से गुजर रही एस एच-73 पर मशरक थाना क्षेत्र के तरैया रेलवे ढाला के पास रविवार की अहले सुबह अनियंत्रित मारूति कार बीआर 04 एएफ 6784 ने हाथी को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें हाथी और महावत बुरी तरह घायल हो गए।वही चार चक्का मारूति कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में आस पास के लोगों के पहुंचने से पहले ही मारूति कार सवार घटनास्थल से फरार हो गए। वही घायल हाथी के महावत को बुरी तरह से घायलावस्था में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां से उसकी गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायल हाथी के महावत की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ गांव निवासी आलम खान के रुप में हुई। वही हाथी मालिक की पहचान सोन्धानी गांव सत्येन्द्र सिंह पिता रामजी सिंह हैं। घटना में घायल हाथी मालिक ने बताया कि हाथी मशरक में गयी थी वही से वापस आ रही थी कि अनियंत्रित मारूति कार ने जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर पहुंचे मशरक थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया वही घायल हाथी को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे महावत के साथ इलाज के लिए ले जाया गया। वही क्षतिग्रस्त कार किसी अरविंद कुमार के नाम से रजिस्टर्ड है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग