संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। अनियंत्रित आल्टो कार की पलटने से गाड़ी में सवार चार युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से जख्मी बताया जाता है। घटना रविवार की देर रात्रि बनियापुर थाना क्षेत्र के करही चंवर स्थित डोमावीर बाबा के समीप की बताई जाती है। घटना के संदर्भ प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी युवक थाना क्षेत्र के सिहोरिया गांव निवासी बताए जाते है जो एकमा थाना क्षेत्र के खानपुर में एक बारात में शामिल होने जा रहे थे जो देर शाम को घर से निकले थे। स्थानीय लोगों की माने तो घटना स्थल के पास तीखा मोड़ है। जहाँ गाड़ी अनियंत्रित हो सड़क के किनारे पानी लगे लगभग दस फिट गड्ढे में पलट गई। इस बीच स्थानीय ग्रामीणों के प्रयास से गाड़ी का शीशा तोड़ सभी शवों को बाहर निकाला गया। वही घटना स्थल पर पहुँची पुलिस द्वारा जख्मी युवक को इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया। मृतकों में सिहोरिया गांव निवासी सुमंत कुमार, अंकित कुमार एवं अभिषेक कुमार, पंकज कुमार बताए जाते है। जबकि धूमन कुमार गंभीर रुप से जख्मी बताए जाते है। जिनको इलाज के लिये सदर अस्पताल छपरा भेजा गया है। जहाँ स्थिति चिंताजनक होने की बात बताई जा रही है।




More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग