संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बैंक में खाता खुलवाने गए व्यक्ति की पैशन प्रो बाइक अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के सहाजितपुर बाजार स्थित एसबीआई बैंक के समीप का है।मामले की प्राथमिकी सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के पिपरहिया निवासी शैलेश कुमार ठाकुर ने स्थानीय थाने में दर्ज कराई है। जिसमे बताया है कि बैंक के मुख्य गेट के बगल में बाइक खड़ी कर खाता खुलवाने के लिये बैंक में गया था। कुछ देर बाद वापस लौटा तो बाइक खड़ी की गई जगह से गायब थी। जिसके बाद काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक के संदर्भ में कोई जानकारी नही मिली। मालूम हो कि पूर्व में भी कई बार चोरों ने बैंक परिसर से बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मगर अबतक कोई सुराग नहीं मिल सका है। वही छह दिन पूर्व भी सहाजितपुर थाना क्षेत्र के सरमी में तिलक समारोह में शामिल होने आए युवक की बोलेरों चोरी हो गई थी। जिस मामले में खैरा थाना क्षेत्र के कनार हरिहरपुर निवासी विकास मिश्रा ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर वाहन स्वामी काफी चिंतित दिख रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग