राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। तरैया थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से तरैया थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराकर 9 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। एक पक्ष के देवनाथ राय द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में हरेंद्र राय समेत पांच लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। आरोप है कि अभियुक्तगण गाली गलौज करने लगे तथा हाथ में लिए लोहे की रड और फरसे से मारपीट कर घायल कर दिया। बचाने आए परिवार के अन्य सदस्य तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। वही दूसरे पक्ष के हरेराम राय द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में देवनाथ राय समेत चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। आरोप है कि गाय बेचने को लेकर गाली गलौज किया गया। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। घायल दोनों पक्षों का रेफरल अस्पताल तरैया में प्राथमिक उपचार किया गया। इधर पुलिस दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग